चंदौली, जनवरी 22 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नैागढ़ कस्बा में गायत्री परिवार की ओर से आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ, प्रज्ञा पुराण कथा एवं नवकुंडीय हवन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं किशोरियां श्रद्धापूर्वक शामिल हुईं। इस दौरान गायत्री मंत्र के उद्घोष के बीच पुरानी बाजार में शीतला माता मंदिर के समीप स्थित प्राचीन कूप से विधिवत जल भरकर कलश यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा नौगढ़ कस्बा बाजार का भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची। जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना एवं हवन-पूजन संपन्न हुआ। गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने बताया कि इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना तथा नैतिक व सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। का...