बोकारो, मार्च 30 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र के निमाडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम शहरपुरा में आयोजित श्री श्री 108 पंचदिवसीय नवचंडी महायज्ञ सह देवी मां प्राण प्रतिष्ठा का समापन शनिवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विधिवत हवन और पंडितों द्वारा पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें अरखांगो, पिपराकोनी, निमाडीह, कैलपुर समेत आसपास के कई गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। रात्रि में आयोजित भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। रात 10 बजे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.