कानपुर, मार्च 25 -- रूरा, संवाददाता। क्षेत्र के जगदीशपुर भटौली में आयोजित चार दिवसीय पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का समापन मंगलवार को हो गया। यहां पर समापन दिवस में पहुंचे यजमानों और श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां डाली। क्षेत्र के जगदीशपुर भटौली गांव में कोठी बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को हो गया था। यहां तीन दिन तक प्रज्ञा पुराण सहित अन्य संस्कार कराए गए। मंगलवार को समापन दिवस पर शांतिकुंज हरिद्वार से आए आचार्य परमानंद जी ने मां गायत्री की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। इसके बाद यज्ञ में अहंकार, ईष्र्या, द्वेष, लालच और भय जैसी नकारात्मक भावनाओं की आहुतियां डलवाई। इसके बाद यहां प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान आयोजक इंद्र पाल सिंह यादव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अनुपम गुप्ता, राजन गुप्ता, आशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.