मेरठ, मार्च 2 -- सरधना। नगर में जारी भव्य एवं दिव्य ऐतिहासिक श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को परम पूज्य आचार्य 108 श्री भारत भूषण महाराज के सानिध्य में आयोजन हुआ। कैलाश पर्वत पर ध्यानारुढ़ मुद्रा में भगवान आदिनाथ के दर्शन, तीर्थंकर आदिनाथ का मोक्ष गमन, निर्वाण कल्याणक की पूजा एवं विश्व शांति महायज्ञ हुआ। इसके बाद आचार्य ने अपने प्रवचन में पूरे पंच कल्याणक महोत्सव में निस्वार्थ भाव से लगे सभी कार्यकर्ताओं, वीर विशाल धवल सेना के बालकों को आशीर्वाद दिया। उसके बाद हाथी पर प्रभु की प्रतिमाओं को लेकर श्री जैन दिगम्बर पार्श्वनाथ चौबीसी मंदिर के लिए चले। साथ में दो चांदी के रथों में भगवान की प्रतिमाएं इंद्र गणों ने ली। मुख्य अतिथि सरधना विधायक अतुल प्रधान, मिलन सोम एवं मंडल अध्यक्ष भाजपा आलोक जैन, सतीश चंद जैन...