शामली, जनवरी 29 -- सकौती गांव में चार सगे भाइयों के बीच वर्षों से चला आ रहा जमीनी विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। पंचायत के फैसले से असंतुष्ट एक भाई द्वारा पंच के घर के बाहर धरना देने से गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। ग्रामीणों को आशंका है कि यह विवाद दोबारा गंभीर रूप ले सकता है। सकौती निवासी महक सिंह, ऋषिपाल, तेजपाल और विजयपाल चारों भाई हैं। इनकी पैतृक भूमि मुश्तरका खाते में दर्ज है, लेकिन कुर्राबंदी न होने के कारण करीब पंद्रह वर्षों से आपसी विवाद चला आ रहा था। इस दौरान कई बार कहासुनी और झगड़े हुए तथा मामला पुलिस तक भी पहुंचा। स्थिति बिगड़ती देख लगभग दो वर्ष पूर्व गांव व गुहांड की संयुक्त पंचायत बुलाई गई।पंचायत में चारों भाइयों ने एक-एक पंच चुना। पंचों ने निष्पक्ष फैसले का भरोसा दिलाते हुए प्रत्येक भाई से एक-एक लाख रुपये जमानत के र...