समस्तीपुर, फरवरी 3 -- बिथान। प्रखंड क्षेत्र के उजान पंचायत के पचरुखी गांव में धार्मिक उत्सव का आयोजन हुआ। गांव के लोगों ने पंचेश्वर महादेव पचरुखी धाम का स्थापना की। गांव में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने श्रद्धा भाव से शिवलिंग एवं कलश शोभायात्रा निकाल कर गांव में गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से भ्रमण कराया। मंदिर पहुंचने के बाद पंडितों के द्वारा शिवलिंग का विधिपूर्वक पूजन और मंत्र उच्चारण कर शिवलिंग की स्थापना की गयी। साथ ही अष्टयाम भी हुआ। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। गांव के मुख्य व्रती पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव थे। मौके पर स्थानीय विधायक राजकुमार राय ने कहा गांव के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। पंचेश्वर महादेव पचरुखी धाम की स्थापना से न केवल गांव का धार्मिक वातावरण सशक्त हुआ है,बल्कि इससे गांव के लोगों में आपसी भाईचारे और एकता को भी बढ़ावा म...