चम्पावत, फरवरी 17 -- चम्पावत। पंचेश्वर की महाकाली नदी की लहरों में साहसिक पर्यटन का संगम सजेगा। जिले में पर्यटन और साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पंचेश्वर में 21 फरवरी से तीन दिनी एंगलिंग उत्सव होगा। जिला मत्स्य प्रभारी त्रिभुवन मौर्य ने बताया कि पंचेश्वर में 21 फरवरी से एंगलिंग उत्सव होगा। इसका मुख्य उद्देश्य विश्व प्रसिद्ध महाशीर मछली के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और चम्पावत को एंगलिंग के वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करना है। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं और मत्स्यजीवी समूहों को स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.