पंचाहानिका ब्रह्मोत्सव में भगवान वेंकटेश्वर का हुआ पारंपारिक चक्रस्नान
चक्रधरपुर, मई 13 -- चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर स्थित प्रसिद्ध वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में दो दिवसीय 43 वें पंचाहानिका ब्रह्मोत्सव की शुरुआत हुई। मंगलवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के पुजारी अनंत नारायणचार्यालु एवं साथियों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ब्रह्मोत्सव की शुरुआत की गई। आंध्र एसोसिएशन चक्रधरपुर के द्वारा संचालित बालाजी मंदिर में मंगलवार प्रात: 6 बजे से आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के तर्ज पर पारंपारिक वाद्य यंत्रों के साथ सुप्रभातम और भगवान वेंकटेश्वर, माता पद्मावती, माता अंडालू, गरुढ़ और श्री गणेश जी का श्रृंगार एवं नित्य पूजा की गई। इस अवसर पर विश्वकेशन अराधना और आरती की गई। इसके आलावा भगवान एवं अन्य विग्रहों की पारंपारिक पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर अराधना की गई। मंदिर में होमयज्ञ और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.