पंचायत स्वयंसेवक के साथ मारपीट व छिनतई का आरोप
दुमका, अप्रैल 27 -- जरमुंडी,प्रतिनिधि । जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पेटसार पंचायत के पंचायत स्वयंसेवक चंदन कुमार राय के साथ गांव के ही सुनील राय एवं परिवार वालों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पंचायत स्वयंसेवक चंदन कुमार राय का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संदर्भ में घायल पंचायत स्वयंसेवक ने जरमुंडी थाना में आवेदन देकर जान माल की गुहार लगाई है। चंदन कुमार राय ने बताया कि आरोपी सुनील कुमार राय पिता शालिग्राम राय, उसकी पत्नी रेणु देवी एवं मां अनार देवी ने 25 अप्रैल शनिवार को साजिश के तहत घेरकर मारपीट किया और मारपीट कर दायां हाथ तोड़ दिया एवं गले में पहने सोने का चेन छीन लिया। यह भी पढ़ें- जातिसूचक गाली व मारपीट कर सोने की चेन छिनतई, प्राथमिकी दर्ज हो-हल्ला सुनकर चंदन राय के चचेरे भाई प्रीतम राय एवं पिता अरुण कुमार राय ने घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.