छपरा, जुलाई 6 -- समन्वय बैठक में डीएम ने विकास योजनाओं की प्रगति परखी टीबी मुक्त भारत अभियान और जलजमाव के स्थायी समाधान पर दिया जोर छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित साप्ताहिक समन्वय बैठक में जिले की विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीम को किया रवानाटीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक सरकारी अस्पताल एवं पंचायत स्तर पर विशेष स्क्रीनिंग शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों की जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों में टीबी की पुष्टि हो, उनका तत्काल उपचार प्रारंभ कराया जाए, ताकि संक्रमण को फैलने से र...