दुमका, जून 3 -- हंसडीहा प्रतिनिधि। ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं का लाभ उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराने की दिशा में सरैयाहाट प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। प्रखंड की सभी पंचायतों में 6 जून से 20 जून तक विशेष प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर ही जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, पारिवारिक सूची सहित अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों से संबंधित सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

आयोजन की तारीखें और सेवाएं जानकारी के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बार-बार प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। आम लोगों की इसी समस्या को देखते हुए सरैयाहाट अंचल प्रशासन ने पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है।

सुविधाएं और प्रक्रिय...