बक्सर, मार्च 17 -- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 36वें जिला स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को मनरेगा अंतर्गत पंचायत स्तर पर निर्मित 91 खेल मैदानों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल सहित स्थानीय स्तर पर प्रचलित खेलों का आयोजन हुआ। इस दौरान शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक आलोक नारायण वत्स ने सभी खेल क्लबों को बैनर व मेडल प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि खेल क्लबों के माध्यम से न केवल पारंपरिक व उभरते खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी खेल प्रतिभाओं को पहचानने व निखारने का भी कार्य किया जा रहा है। बताया कि खेल क्लब सामुदायिक केंद्र के रूप में कार्य करते हुए शारीरिक गतिविधियों व प्रतिभाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस सकारात्मक पह...