बेगुसराय, अप्रैल 29 -- बलिया, एक संवाददाता। बिहार सरकार के निर्देश पर बुधवार को बलिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं का औचक निरीक्षण किया गया। बताया गया है कि इस व्यापक निरीक्षण के लिए कुल 89 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिनके द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली, 'हर घर नल का जल' योजना की स्थिति, पंचायत सरकार भवनों की भौतिक दशा, सोलर लाइट की कार्यशीलता तथा पंचायत स्तर पर संचालित विद्यालयों की विशेष जांच की गई। इसके साथ ही पंचायत सरकार भवनों में कर्मियों की उपस्थिति, आरटीपीएस सेवाओं का संचालन, जन्म-मृत्यु पंजी का संधारण तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति का भी परीक्षण हुआ। यह भी पढ़ें- अररिया: जांच पदाधिकारी ने कि...