चाईबासा, मार्च 19 -- जगन्नाथपुर। हाटगम्हारिया प्रखंड के दिकुबालकाण्ड पंचायत में 26 मार्च को पंचायत स्तरीय समीक्षा बैठक होगी। इसकी जानकारी पंचायत सचिव नारदो बारिक ने दी। पंचायत सचिव ने बताया कि जल साहिया से ग्रामवार खराब चापाकल एवं जलमीनार की जानकारी मांगी गई है। शिक्षा विभाग से कक्षा अनुसार ऐसे बच्चों का विवरण मांगा गया है जिनका जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड नहीं बना है। बैठक में सभी जल साहिया, स्वास्थ्य साहिया, आंगनबाड़ी सेविका, जेएसएलपीएस, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, कृषक मित्र, मत्स्य मित्र, शिक्षा विभाग के कर्मी, जन सेवक, राजस्व निरीक्षक एवं ग्राम रोजगार सेवक को आवश्यक विवरण के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...