सिमडेगा, दिसम्बर 19 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के गरियाजोर एवं कुटमाकच्छार पंचायत भवन में शुक्रवार को पंचायत स्तरीय युवा सभा का आयोजन किया गया। गांव के युवाओं को सरकारी योजनाओं, पंचायत में संचालित कार्यों एवं पंचायत स्तर पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को भी पीआरपी एवं जीपीडिपी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। युवाओं को चार समूहों में विभाजित कर उनकी आकांक्षाओं, समस्याओं और सुझावों को समझने का प्रयास किया गया। ताकि भविष्य की योजनाओं में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। मौके पर मुखिया प्रतिभा कुजूर, मुखिया रजनी कुजूर, पंचायत सचिव शुरसेन साहु, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नितू सिंह व रितिका राज, हब कोऑर्डिनेटर बलबीर कुमार, निशी मिंज, सुनील कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.