किशनगंज, फरवरी 1 -- दिघलबैंक । एक संवाददाता दिघलबैंक प्रखंड में पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर शनिवार को विभिन्न पंचायतों के मुखिया की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी टूर्नामेंट की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ खेल के संचालन, टीम चयन और नियमों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ 2 फरवरी से उच्च विद्यालय तुलसिया के मैदान में होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच तुलसिया और जागीर पदमपुर की टीमों के बीच खेला जाएगा। सभी मुकाबले 20-20 ओवर के प्रारूप में खेले जाएंगे। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना और उनकी छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा मजबूत होता है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.