बेगुसराय, नवम्बर 18 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार एवं समाज कल्याण विभाग बिहार के निर्देशानुसार नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन के तहत "नशा मुक्त भारत अभियान" की पांचवीं वर्षगांठ पर जिले में व्यापक रूप से शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामुदायिक केंद्रों में लोगों ने नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग बेगूसराय में आयोजित कार्यक्रम में विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए क्यूआर कोड के माध्यम से डिजिटल रूप में शपथ दिलाई गई। साथ ही उपस्थित कर्मियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने इस पहल में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। इसी क्रम में गांधी स्टेडियम बेगूसराय में भी शपथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.