रांची, अप्रैल 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची में मंगलवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य समारोह मोरहाबादी में आर्यभट्ट सभागार में हुआ। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि नवभारत की नारी को पंचायत से पार्लियामेंट तक निर्णय में भागीदारी देनी है। यह आयोजन न केवल नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक बना, बल्कि यह संदेश भी दिया कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे पहले महिलाओं की पदयात्रा भी निकली, जो मोरहाबादी में बापू वाटिका तक गई। यहां पर सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण 2029 में लागू हुआ तो लोकतंत्र और जीवंत बनेगा: मोदी पंचायत से संसद तक, निर्णय में नारी, नव ...