पंचायत सेवा संघ के आह्वान पर आंदोलन जारी
मधुबनी, सितम्बर 16 -- बाबूबरही। बिहार पंचायत सेवा संघ ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आंदोलन कर रहे हैं। संघ से जुड़े सदस्य बतौर बीपीआरओ रिमझिम गुड़िया ने बताया कि विभाग के सचिव को आंदोलन को लेकर पत्र भेजी गई है। 14 सितंबर से दो दिनों तक संवर्गीय पदाधिकारी काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे हैं। इसके बाद मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने पर सामूहिक अवकाश पर जाने की भी बात कही गई है। संघ की प्रमुख मांगों में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को राजपत्रित घोषित कर वित्तीय व प्रशासनिक शक्तियां देने, पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी देने, वेतन विसंगति दूर करने, लंबित प्रोन्नति का निष्पादन करने तथा कार्यालय में लिपिक व अनुसेवक की पदस्थापना शामिल है। यह भी पढ़ें- Siwan News प्रखंड पंचायत राज अधिकारियों का काला बिल्ला लगाकर किया सांकेति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.