कोडरमा, अप्रैल 13 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। रमेश प्रसाद यादव महाविद्यालय परिसर में पंचायत सहायक संघ के गठन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड की 19 पंचायतों के सहायकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन के गठन, पंचायत सहायकों के कार्य एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर पंचायत सहायक संघ की प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें महादेव कुमार सिंह को अध्यक्ष, अनुज कुमार यादव को सचिव तथा नागेंद्र मेहता को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में कोष प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने, सामाजिक कार्यों को गति देने, जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने और नियमित बैठक करने जैसे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.