बस्ती, जून 5 -- बस्ती, निज संवाददाता। विकास खंड साऊंघाट के सभागार में पंचायत सहायक कम डाटा इन्ट्री ऑपरेटर की बैठक हुई। बैठक में पंचायत सहायकों की समस्याओं एवं कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विकास खंड के पंचायत सहायकों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया। चुनाव में ग्राम पंचायत लोहरौली के पंचायत सहायक शिवा गौतम को अध्यक्ष, ग्राम पंचायत पैंड़ा खरहरा की श्वेता गौतम को उपाध्यक्ष, छपिया शिववरन की पूजा को मंत्री और जितेन्द्र मौर्य को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया हैं। एडीओ एजी सूरज वर्मा को पंचायत सहायक संघ का संरक्षक बनाया गया हैं। संगठन मंत्री महेश और रवि प्रकाश, सुनैना, काज़ल, रीमा, प्रीती, सुमन, विनय, मनीष, सचिन एवं अनीता को सदस्य चुना गया। चुनाव अधिकारी के रूप में राकेश पाण्डेय रहे। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अभि...