कन्नौज, जून 1 -- कन्नौज। जनपद की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष जांच के लिए प्रशासन ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति सभी आवेदनों, अभिलेखों और मेरिट सूची की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी, जिसके बाद नियुक्ति की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर गठित समिति में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार वर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार और जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्र को शामिल किया गया है। समिति ग्राम पंचायतों से प्राप्त आवेदनों की पात्रता, शैक्षिक अभिलेखों तथा चयन प्रक्रिया से संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण करेगी। जा...