कन्नौज, जून 18 -- कन्नौज,संवाददाता। विकास खंड हसेरन की ग्राम पंचायत कर्री में पंचायत सहायक भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता बरतने के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी सूरज कुमार पटेल को निलंबित कर दिया गया है। जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी ने प्रथम दृष्टा आरोप सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। यह भी पढ़ें- पंचायत सहायक भर्ती की पांच सीटों पर लगा ब्रेकभर्ती प्रक्रिया में विसंगतियां जानकारी के अनुसार पंचायत सहायक पद के लिए ग्राम पंचायत कर्री में छह अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया के तहत 10 अप्रैल 2026 को आयोजित ग्राम पंचायत बैठक में अभ्यर्थियों के शैक्षिक अंकों के आधार पर आकृति तिवारी को सर्वाधिक अंक मिलने पर चयनित घोषित किया गया था। आरोप है कि इसी दिन दूसरी अलग कार्यवा...