रांची, फरवरी 24 -- मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित चार दिनी प्रखंड स्तरीय पंचायत सहायक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को ग्राम सभा की भूमिका और अधिकारों पर चर्चा की गई। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी और सहभागितापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। मास्टर ट्रेनर पंकज ठाकुर ने कहा कि ग्राम सभा पंचायती राज व्यवस्था की आधारशिला है। ग्राम सभा जितनी सशक्त और सक्रिय होगी, पंचायत स्तर पर विकास कार्य उतने ही पारदर्शी और जनता के लिए हितकर होंगे। उन्होंने योजनाओं की पहचान, प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया, अनुमोदन की विधि तथा क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत सहायकों को अभिलेख संधारण (रिकॉर्ड रखरखाव), योजनाओं...