श्रावस्ती, अप्रैल 13 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिले के भिनगा क्षेत्र के पटना खरगौरा के पटना गांव में रविवार की रात पंचायत सहायक अपने घर के बाहर भूसा गिरवा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। पंचायत सहायक के मना करने पर पड़ोसी ने बेटे के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्राण घातक हमला कर दिया। बचाव में दौड़े भतीजों पर भी हमला बोल दिया। इन्हें भी चोटें आईं है। गंभीर रूप से घायल पंचायत सहायक का जिला अस्पताल भिनगा में इलाज चल रहा है। पटना गांव निवासी पवन कुमार ग्राम पंचायत पटना खरगौरा के पंचायत सहायक हैं। रात में वे खेत में मशीन से भूसा बनवाकर ट्रैक्टर-ट्राली से लाए और घर के सामने गिरवा रहे थे। मजदूर लगाकर रात में ही भूसा घर में करना था। इसी दौरान पड़ोसी दुष्यंत और उनके बेटे लड्डू ने भूसे का धूल घर में जाने की बात करते ...