बागपत, फरवरी 16 -- थाना बिनौली क्षेत्र के एक गांव में पंचायत सहायक और उसका दोस्त गांव की ही रहने वाली कक्षा 10 की छात्रा को बहला फुसलाकर बड़ौत ले गए। जहां उन्होंने होटल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। छात्रा की मां ने थाना बिनौली पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित छात्रा की मां ने थाने पर गांव पंचायत सहायक और एक उसके दोस्त के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार की सुबह उक्त दोनों ने उसकी 13 वर्षीय पुत्री को फोन करके बुलाया और उसे कपड़े दिलाने का झांसा देकर अपने साथ बड़ौत लेकर चले गये। आरोप हैं कि वहां दोनों ने एक होटल में उसके साथ गैंगरपे किया। जब शाम को उसकी बेटी घर आयी, तो उसने उन्हें सारी बात बताई। इंस्पेक्टर बिनौली राकेश कुमार शर्मा ने बताया पंचायत सहायक विपिन और रविंद्र के खिलाफ गैंगरेप और पोक्सो एक्ट की धाराओं में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.