पंचायत सहायक ने ग्राम सचिव पर लगाए मानदेय न देने व उत्पीड़न के आरोप
शामली, जून 24 -- कांधला। विकास खंड की ग्राम पंचायत सुन्ना में कार्यरत ग्राम पंचायत सहायक अमरीत मलिक ने पंचायत सचिव मुकुल बलदेव पर दो माह से मानदेय न देने, मानसिक उत्पीड़न करने तथा निर्धारित कार्यक्षेत्र से बाहर के कार्यों का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने उच्च अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पंचायत सुत्रा में तैनात ग्राम पंचायत सहायक अमरीत मलिक ने पंचायत सचिव मुकुल बलदेव के खिलाफ शिकायत करते हुए बताया कि पिछले दो महीनों से उनका मानदेय जारी नहीं किया गया है, जबकि तीसरा महीना भी शुरू हो चुका है। मानदेय न मिलने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है और परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में कठिनाई हो रही है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जब भी वह अपना मान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.