बस्ती, अप्रैल 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। पंचायतीराज विभाग के अधीन ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायक के 60 पद खाली चल रहे हैं। इस कारण ग्राम पंचायत स्तर भुगतान से लेकर सीएससी व मनरेगा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। डीएम ने इन पदों पर नियुक्त के लिए निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि ऐसी ग्राम पंचायतें जहां पंचायत सहायक, एकाउन्टेन्ट कम डाटा इन्ट्री आपरेटर का पद रिक्त है, उनमें इनका चयन ग्राम पंचायत स्तर पर कर लिया जाए। डीपीआरओ के माध्यम से डीएम की अनुमति प्राप्त करते हुए नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करें। यह नियुक्ति जुलाई 2021 में जारी शासनादेश के अनुसार होगी। विकास खंड रुधौली में तीन, बनकटी में छह, गौर में तीन, सदर में सात, साऊंघाट में 10, सल्टौआ में एक, हर्रैया में दो, दुबौलिया में पांच, परसरामपुर में पांच, कप्तानगंज में एक, कुदरहा में च...