औरैया, अप्रैल 3 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट क्षेत्र के नगला विजयी गांव में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। हालात यह हैं कि पंचायत सहायक के घर के सामने ही महीनों से गंदा पानी जमा है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। विकास खंड एरवाकटरा की ग्राम पंचायत रामपुर खास के मजरा नगला विजयी की एक गली में जलभराव के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी भरा होने से ग्रामीणों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए रास्ता बदलकर जाना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है, जो इस गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। कई बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.