पीलीभीत, अप्रैल 28 -- पूरनपुर। पंचायत सहायक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई। इस पर पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती ने सचिव को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा बीडीओ को मांगी गई सूचनाएं भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। ब्लाक क्षेत्र के गांव अमरैया कलां के रहने वाले रविंद्र कुमार पुत्र नंदराम ने पंचायतीराज अधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि पंचायत सहायक पुष्पा देवी सचिवालय नहीं खोलती हैं। उनसे काम के लिए लिए कहने पर वह टाल मटोल कर देती हैं। इस संबध में रविंद्र कुमार ने जनसूचना अधिकार के तहत सूचनाएं भी मांगी थीं। यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार व लापरवाही पर प्रहार, चौकीदार समेत दो बर्खास्त शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती ने ग्राम पंचायत सचिव सौरभ गंगवार को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया ...