पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने बुधवार को मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज को चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
वाराणसी, जून 18 -- पिंडरा। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने बुधवार को मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज को चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। उन्होंने उनसे मानदेय वृद्धि, नियमितीकरण और ग्राम सचिवालयों में इंटरनेट, इन्वर्टर की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से न्यूनतम मानदेय पर काम कर रहे हैं। गांवों में डिजिटल सेवाओं और सरकारी योजनाओं के संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं। ब्लॉक अध्यक्ष निखिल पटेल, महामंत्री अभिषेक पटेल, कोषाध्यक्ष चंदन कुमार भारती, संदीप कुमार, पंकज यादव, साहब लाल, चंदन सिंह, संतशील उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- पंचायक सहायकों ने मानदेय वृद्धि को लेकर सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.