पंचायत सहायकों ने विधायक व सांसद को सौंपा ज्ञापन
सिद्धार्थ, जून 17 -- शोहरतगढ़। बढ़नी ब्लॉक परिसर में मंगलवार को विधायक विनय वर्मा व सांसद जगदम्बिका पाल को क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में कार्यरत पंचायत सहायकों ने तीन सूत्री ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान कराने की मांग की। पंचायत सहायकों ने कहा कि ग्राम पंचायत में प्रतिदिन काम करने वाले पंचायत सहायक पूरे दिन विभाग के निर्देश के क्रम में कार्य का संपादन करते हैं, उन्हें प्रतिदिन विभागीय काम के अलावा कोई अन्य कार्य करने का मौका नहीं मिलता। अल्प मानदेय मिलने से तमाम तरह की दुश्वारियां का सामना उन्हें करना पड़ता है। इसलिए मानदेय को दैनिक कुशल मजदूरी के अनुसार धनराशि का निर्धारण किया जाए, साथ ही यह भी कहा कि मानदेय भुगतान में हो रही देरी की समस्या का भी निस्तारण हो और पंचायत सहायकों का शोषण बंद किया जाए। यह भी पढ़ें- पंचायत सहायकों को निर्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.