बलरामपुर, जून 12 -- बलरामपुर। संवाददाता पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ने मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी बलरामपुर को ज्ञापन सौंपा है। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल व प्रशासनिक कार्यों का निरंतर निर्वहन करने के बावजूद वर्तमान मानदेय अत्यंत कम है, जिससे आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- मानदेय वृद्धि प्रस्ताव नहीं भेजे जाने पर जताई नाराजगीमौजूदा मानदेय की स्थिति यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि पंचायत सहायकों को वर्तमान में 6 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जो बढ़ती महंगाई के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से न्यूनतम कुशल मजदूरी दर लागू करने, पंचायत सहायकों को आवश्यक स्मार्टफोन व इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने, आयुष्मान भारत योजना से आच्छादन, महि...