पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ोतरी और स्थायीकरण की मांग उठाई
शामली, अगस्त 25 -- शामली। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ाने, संविदा व्यवस्था समाप्त कर स्थायी सेवा नियमावली लागू करने सहित अन्य मांगों पर एक सप्ताह के भीतर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर सात सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डेन में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी। ज्ञापन में कहा गया कि पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन की ओर से पूर्व में एक जून को मांग पत्र एवं अल्टीमेटम ज्ञापन दिया गया था। इसके बाद तीन जून को शासन स्तर पर पंचायत सहायक प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख सचिव, पंचायती राज विभाग के साथ वार्ता हुई थी। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ाने को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.