फतेहपुर, जून 1 -- फतेहपुर। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सोमवार को डीएम के माध्यम से सौंपकर पंचायत सहायकों की मांगों को पूरा करने की मांग की है। यूनियन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि पंचायत सहायक ग्राम पंचायतों में डिजिटल और प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें मिलने वाला छह हजार रुपए मासिक मानदेय महंगाई के मुकाबले बेहद कम है। ज्ञापन में मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपए प्रतिमाह किए जाने, स्थायी सेवा नियमावली लागू करने, महिला पंचायत सहायकों के लिए स्थानांतरण नीति बनाने, रिक्त पदों की भर्ती में 50 फीसदी आरक्षण देने और आयुष्मान भारत योजना का लाभ उपलब्ध कराने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- पंचायत सहायकों ने कार्य बहिष्कार कर उठाई वेतन वृद्धि की मांग बताया कि 15 जून को लखनऊ में धरना-...