पंचायत सहायकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर, मई 13 -- महराजगंज। विकास खंड क्षेत्र के दर्जनों ग्राम पंचायत सहायकों ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मौर्य को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने मानदेय समय से दिलाने, सचिवों की ओर से अनावश्यक दबाव न बनाए जाने तथा मोबाइल फोन रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही बिना वजह कारण बताओ नोटिस जारी न किए जाने की भी मांग उठाई। इस दौरान शुभम सिंह, रोहित गौतम, अंश, प्रवीण, अंकित, मनोज मौर्य, कुलदीप, पूनम और रेशु समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सात सूत्रीय मांग लेकर पंचायत सहायक कर्मियों ने सौंपा पत्रक यह भी पढ़ें- सात सूत्रीय मांग लेकर पंचायत सहायक कर्मियों ने सौंपा पत्रक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.