लखनऊ, अप्रैल 23 -- मानदेय बढ़ाने व नियमितीकरण की मांग को लेकर पंचायत सहायकों ने गुरुवार को सरोजनीनगर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने बताया कि चार वर्षों से ग्राम पंचायत स्तर पर शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें बेहद कम मानदेय और अस्थिर सेवा शर्तों में काम करना पड़ रहा है। पंचायत सहायकों की नियुक्ति 2021 में की गई थी। तब से यह ग्राम सचिवालय के संचालन, अभिलेखों के रखरखाव, डिजिटल सेवाओं और विभिन्न विभागों के समन्वय का दायित्व संभाल रहे हैं। वर्तमान में पंचायत सहायकों द्वारा जनगणना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, ई-श्रम कार्ड, पेंशन योजनाएं, जन्म-मृत्यु पंजीकरण सहित अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। पंचायत सहायकों का कहना है कि उनसे स्थायी कर्मचारियों के सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.