गोरखपुर, जून 4 -- गोरखपुर। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन, शाखा गोरखपुर ने बुधवार को पंचायत सहायकों की विभिन्न मांगों को लेकर विकास भवन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा, जिला अध्यक्ष आकाश एवं जिला प्रभारी कंचन के नेतृत्व में पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि सहित अन्य मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायत सहायक ग्राम पंचायतों में डिजिटल सेवाओं, प्रशासनिक कार्यों तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें मात्र छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है, जो वर्तमान महंगाई के दौर में बेहद कम है।संगठन यह भी पढ़ें- पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ने मांगों...