पंचायत सहायकों ने उठाई पांच सूत्रीय मांगों की आवाज
महोबा, सितम्बर 5 -- महोबा, संवाददाता। पंचायत सहायकोंे ने पांच सूत्रीय मांगों की आवाज उठाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को सौंपा है। पंचायत सहायकों ने मानदेय को 30 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की है। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष ऋषि राठौर के नेतृत्व में पदाधिकारी शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचें जहां पांच सूत्रीय मांगों की आवाज उठाई। पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से मांगों के निस्तारण का आश्वासन मिल रहा है। मगर अब तक मांगों का निस्तारण नहीं हुआ है। मानदेय में बढ़ोत्तरी कर 30 हजार किए जाने की मांग सहित पंचायत सहायकों की अनुबंध प्रक्रिया को समाप्त कर स्थायी सेवा नियमावली बनाते हुए राज्य कर्मचारी के दर्जा की मांग की गई। कहा कि मंहगाई के दौर में कम मानदेय मिलने से परिवार के भरण पोषण में परेशानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.