मथुरा, जून 10 -- पंचायत सहायक/ एकाउंटेंट कम डाटा इंट्री आपरेटर यूनियन की मांगों को पूरा करने की सुध पंचायत राज विभाग को आ गई है। यह निर्णय गत दिवस डीपीआरओ और जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन के बाद लिया गया है। डीपीआरओ ने पंचायत सचिव व प्रशासकों को भेजे आदेश में कहा है कि पंचायत सहायकों का मानदेय प्रत्येक माह की 5 तारीख तक भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा फॉर्म सर्वे, ऑनलाइन कार्य और अन्य सरकारी कार्यों के लिए मोबाइल एवं इंटरनेट के उपयोग को देखते हुए पंचायत सहायकों को प्रतिमाह न्यूनतम एक हजार रुपये इंटरनेट रिचार्ज मद में उपलब्ध कराए जाएंगे। डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायत के कार्यालयों में पर्याप्त स्टेशनरी, साफ-सफाई, पेयजल तथा कंप्यूटर, इनवर्टर, पंखा और लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुचारु रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। खराब उपकरणों को सात दिनों के...