पंचायत सहायकों को नहीं मिल रहा मानदेय, बीडीओ से बताई पीड़ा
रायबरेली, जून 28 -- अमावां, संवाददाता। क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायकों ने अपनी समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी से अपनी समस्या बतायी। पंचायत सहायकों ने मांगों के निराकरण कराए जाने तक ऑनलाइन काम कर पाने में असमर्थता जताई है। क्षेत्र की 55 ग्राम पंचायत में कार्यरत पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी को नौ समस्याओं से अवगत कराया, साथ ही एक ज्ञापन दिया। पंचायत सहायकों ने कहा ज्यादातर पंचायत भवनों पर इंटरनेट व सीएससी संचालन के लिए उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। जिससे आम ग्रामीणों को सीएससी से लाभ नहीं मिल पा रहा है। पंचायत सहायकों ने कहा कि अब ज्यादातर काम ऑनलाइन होते हैं और पंचायत सहायकों को यह सभी काम अपने मोबाइल के जरिए ही करने पड़ते हैं। हम लोगों के पास पुराने फोन है जबकि पंचायत से सम्बंधित काम मोबाइल से ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.