पंचायत सहायकों को दिया गया सीएम उद्यमी योजना का प्रशिक्षण
बस्ती, मई 12 -- साऊंघाट, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत पंचायत सहायकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण ब्लॉक सभागार में दिया गया। जीरो पावर्टी के लाभार्थियों को उद्योग लगाने के संबंध में होने वाले इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक मारुतिनंदन मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को स्वावलंबी और उद्यमी बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी पहल की है। इस योजना के तहत अगले 10 वर्षों में 10 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करना है। इस योजना को दो मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है, जिसमें छोटे उद्योगों को स्थापित करना और बढ़ाना आसान हो गया है। प्रथम चरण में पांच लाख तक की परियोजनाओं के लिए चार वर्षों तक शत-प्रतिशत ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा प्रदान की जाएगी। द्वितीय चरण में सफल उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.