बलरामपुर, अप्रैल 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पंचायत सहायकों को आधार सेंटर संचालन के लिए प्रशिक्षित कर दिया गया है। गांवों में सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए जिले के सात पांचातय सहायकों को आधार सेंटर संचालन के लिए सोमवार को आधुनिक मशीनें और डिजिटल किट उपलब्ध कराई गई है। शहरों का चक्कर काटने से लोगों को निजात मिली है। हजारों लोगों को अपने घर के पास आय, जाति व निवास जैसे प्रमाण पत्रों की सुविधाएं मिल रही हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रेया उपाध्याय ने सोमवार को अपने कार्यालय में सात पंचायत सहायकों को आधार सेंटर संचालन के लिए आधुनिक मशीनें व डिजिटल किट उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि पूर्व में सात पंचायत सहायकों को आधार सेंटर संचालन के लिए आधुनिक मशीनें व डिजिटल किट उपलब...