पंचायत सहायकों के मानदेय में इजाफा, अब हर माह मिलेंगे 9000 रुपये
महाराजगंज, अक्टूबर 5 -- महराजगंज, निज संवाददाता। ग्राम सचिवालयों में कार्यरत पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने उनके मानदेय में बढ़ोतरी करते हुए इसे छह हजार रुपये से बढ़ाकर नौ हजार रुपये प्रति माह कर दिया है। यह बढ़ा हुआ मानदेय सितम्बर 2026 से ही लागू माना जाएगा। शासन के इस निर्णय से जनपद सहित प्रदेश भर के हजारों पंचायत सहायकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- लोक सेवा आयोग नहीं अधीनस्थ करेगा एडीओ पंचायत की भर्तीमानदेय संशोधन पंचायती राज अनुभाग-3 के प्रमुख सचिव रवींद्र द्वारा समस्त जिलाधिकारियों एवं जिला पंचायत राज अधिकारियों को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में हुआ संशोधन जारी आदेश के अनुसार पूर्व व्यवस्था के तहत संविदा पर सेवाएं देने वाले पंचायत सहायकों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.