पंचायत सहायकों का वेतन 30 हजार प्रतिमाह करे सरकार
मऊ, जून 3 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड की 72 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय में तैनात पंचायत सहायकों ने बुधवार को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) आयुष कुमार शाही को ज्ञापन सौंपकर पंचायत सहायकों का वेतन 6 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। पंचायत सहायकों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि पंचायत सहायक ग्राम पंचायतों में सचिवालय संचालन, डिजिटल सेवाएं, ऑनलाइन आवेदन, प्रमाण पत्र और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों में भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें प्रतिमाह मात्र 6 हजार रुपये का मानदेय मिलता है जो उनकी आजीविका चलाने के लिये नाकाफी है। यह भी पढ़ें- मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर पंचायत सहायकों ने किया प्रदर्शन ज्ञापन में पंचायत सहायकों के मानदेय को बढ़ाकर 30 हजार रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.