पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे Rs.9 हजार
आगरा, सितम्बर 30 -- ग्राम पंचायतों में सेवाएं देने वाले पंचायत सहायकों/अकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर का मानदेय बढ़ा दिया गया है। अब उन्हें Rs.6000 के बजाय Rs.9000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। बढ़ा हुआ मानदेय सितंबर 2026 से देय होगा। शासन ने पंचायतीराज विभाग के 25 जुलाई 2021 के शासनादेश के प्रस्तर-14 में संशोधन करते हुए यह व्यवस्था लागू की है। जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि पंचायत सहायक को ग्राम पंचायत द्वारा उसकी सेवाओं के बदले अब Rs.9000 प्रतिमाह का भुगतान किया जाएगा। मानदेय का भुगतान ग्राम पंचायत को उपलब्ध वित्त आयोग की धनराशि, ग्राम निधि तथा अन्य योजनाओं के तहत प्रशासनिक मद में अनुमन्य धनराशि से किया जाएगा। डीपीआरओ ने बताया कि जनपद में अभी भी 40 पंचायत सहायक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे हैं। ऐसे सभी पंचायत सहायकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.