रांची, जून 7 -- रांची, संवाददाता। राज्य स्तरीय पंचायत सहायक संघ झारखंड प्रदेश की बैठक रविवार को मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता सुबोध पाठक ने की। इस दौरान संघ का पुनर्गठन किया गया। पंचायत सहायकों के हक और अधिकारों को लेकर जल्द आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में राज्य के 24 जिलों से आए पंचायत सहायक शामिल हुए। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार द्वारा कोई ठोस पहल नहीं किए जाने के कारण पंचायत सहायकों में नाराजगी है। इसी को देखते हुए सात सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जा रही है। यह भी पढ़ें- सरैयाहाट में झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारियों की बैठक बैठक में सर्वसम्मति से संघ की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें चंद्रदीप कुमार को प्रदेश अध्यक्ष, युगल किशो...