आजमगढ़, जुलाई 16 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। अजमतगढ़ विकास खंड सभागार में बुधवार को ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत समस्त पंचायत सहायकों एवं सचिवों को जीपीडीपी योजना निर्माण और प्रभावी क्रियान्वयन की बारीकियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ जितेंद्र कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुभाषचंद्र शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास के लिए जीपीडीपी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना है। इस अवसर पर पंचायत सहायकों को किट भी दी गई। प्रशिक्षण में उपस्थित सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुभाषचंद्र शर्मा, प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर कमलाकांत राय, सूर्यपति सिंह, सचिव कमलेश कुमार, संजय यादव, सुनील पा...