पंचायत सहायकों अब हर माह मिलेंगे नौ हजार
बहराइच, अक्टूबर 2 -- बहराइच। गांव की सरकार और ग्रामीणों के बीच सेतु बने पंचायत सहायकों के मानदेय में शासन ने तीन हजार रुपये की वृद्धि की है। अब उन्हें छह हजार के बजाय नौ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। जिले की 1043 ग्राम पंचायतों में से 995 में पंचायत सहायक तैनात हैं, जिन्हें इस वृद्धि का सीधा लाभ मिलेगा। 48 ग्राम पंचायतें अभी भी पंचायत सहायक विहीन हैं।पंचायत सहायक ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और पंचायत कार्यों में सहयोग करते हैं। मानदेय बढ़ने से उनमें उत्साह है।मानदेय वृद्धि के बाद अब हर माह 89.55 लाख रुपये खर्च होंगे, जबकि पहले 59.70 लाख रुपये खर्च हो रहे थे। प्रति कर्मी तीन हजार की वृद्धि से वित्तीय भार बढ़ा है, जिसका भुगतान वित्त आयोग, ग्राम निधि और प्रशासनिक मद से किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.