पंचायत सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, 271 मामलों का निष्पादन
पूर्णिया, मई 25 -- रानीपतरा, संवाद सूत्र। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के चांदी पंचायत स्थित सर्वोदय आश्रम परिसर में पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण सदन पुस्तकालय परिसर में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न योजनाओं तथा जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन अधिकारियों को सौंपे। शिविर में कुल 276 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 271 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंचायत सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर का नेतृत्व जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी रवि शंकर उरांव कर रहे थे। यह भी पढ़ें- 356 आवेदन प्राप्त हुए, 331 का निष्पादन इस अवसर पर सदर विधायक विजय कुमार खेमका, प्रखंड प्रमुख जियाबुल हक, उपप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.